• June 5, 2026 1:43 am

नई डिजाइन के साथ मिलेंगे ऑल-एलईडी हेडलैंप यूनिट, 68 हजार हो सकती है कीमत

Share More

30  जनवरी 2023 | देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैकर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प आज (30 जनवरी) एक नया टू-व्हीलर लॉन्च करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये एक हाई-टेक स्कूटर होगी, जिसे मेस्ट्रो जूम (Maestro Xoom) नाम दिया गया है। 2023 Hero Maestro Xoom की कीमतों का खुलासा आज दोपहर 3 बजे किया जाएगा।

हीरो मेस्ट्रो जूम
नई हीरो मेस्ट्रो जूम में एप्रन पर एक ऑल-एलईडी हेडलैंप यूनिट और एक एक्स-शेप का एलईडी डीआरएल होगा। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12-इंच अलॉय व्हील आदि मिलेंगे। इस गियरलेस स्कूटर को पावर देने वाला 110.9cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलेगा जो 8.04 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को CVT के साथ जोड़ा गया।

मूल्य और प्रतिद्वंद्वियों
हीरो मेस्ट्रो एज 110 की भारत में वर्तमान एक्स-शोरूम कीमत 68,816 रुपए से लेकर 73,616 रुपए तक है। आगामी मेस्ट्रो जूम से मौजूदा कीमतों पर थोड़ा प्रीमियम चार्ज करने की उम्मीद की जा सकती है। इसका मुकाबला होंडा एक्टिवा स्मार्ट, टीवीएस जुपिटर आदि से होगा।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *