• April 26, 2024 7:04 pm

गणतंत्र दिवस से पहले वीरता पुरस्कारों का ऐलान, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल

25 जनवरी 2022 | टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बल पर गोल मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस से एक रोज पहले केंद्र सरकार ने 384 लोगों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

मंगलवार को गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से वीरता पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में कुल 384 लोगों के नामों का ऐलान हुआ है। सरकार की ओर से जारी इस लिस्ट में टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है।

घोषणा के मुताबिक, इसमें 12 शौर्य चक्र और 29 परम सेवा विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल, 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल शामिल हैं। कुल 384 लोगों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। 

Source;-“हिंदुस्तान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *