कई लोग दिनभर अनहेल्दी खाने से बचते हैं लेकिन चाय के साथ बिस्कुट-नमकीन खाए बगैर नहीं रह पाते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से हैं और इस गिल्ट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो स्नैक्स टाइम पर मूंगफली (peanut snacks) का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद सबित हो सकता है। आइए इस आर्टिकल में आपको इसे खाने के कुछ लाजवाब फायदों (Benefits of Peanuts) से रूबरू कराते हैं।
मूंगफली को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा (Health Benefits of Peanuts) पहुंचाते हैं। हाई कैलोरी स्नैक होने के बावजूद, मूंगफली वजन घटाने (Weight Loss) में भी मदद कर सकती है। कई लोग इसे भूनकर खाते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को इसे भिगोकर खाना भी पसंद होता है। दोनों ही तरह से इसका सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि स्नैक्स के तौर पर मूंगफली खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे (Benefits Of Eating Peanuts) मिल सकते हैं।

SOURCE – PROMPT TIMES
