गिलोय का नाम तो आपने सुना होगा। ये एक जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Giloy Ke Fayde) माना जाता है। हालांकि इसे शुरू करने से पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि इसे कब खाना चाहिए इसके फायदे क्या-क्या हैं और किन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए।
- गिलोय में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं।
- ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- गिलोय के सेवन से कुछ लोगों को परहेज करना चाहिए।
गिलोय, आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है। इसके औषधीय गुणों के कारण, यह अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज (Giloy Health Benefits) में इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं वजहों से कई लोग गिलोय को खाना या पीना पसंद करते हैं। गुणों के इस भंडार को अगर आप भी अपनी डाइट में शामिल करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उससे पहले आपको इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातों (Health Benefits) के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानें गिलोय के फायदे (Giloy Ke Fayde), इस्तेमाल के तरीके और किन लोगों को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए।
गिलोय के फायदे
गिलोय में कई केमिकल कंपाउंड होते हैं, जो इसके औषधीय गुणों के लिए जिम्मेदार होते हैं। इनमें एल्कलॉइड्स, ग्लूकोसाइड्स, टैनिन और अन्य कंपाउंड्स शामिल होते हैं। इनकी वजह से ही यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
SOURCE – PROMPT TIMES
