• May 8, 2024 9:50 am

23 जून को होने वाली B.Ed की परीक्षा कर दी गई कैंसिल

ByADMIN

Jun 23, 2022 ##B.Ed exam, ##canceled
23 जून 2022| अग्निपथ स्कीम के विरोध का असर अब परीक्षाओं पर पड़ने लगा है। अब 23 जून को होने वाली B.Ed की परीक्षा कैंसिल कर दी गई है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं तेजस्वी यादव सहित राजद के सदस्यों ने बिहार विधानसभा से पटना के राजभवन तक मार्च निकाला। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
तेजस्वी यादव सहित राजद के सदस्यों ने बिहार विधानसभा से पटना के राजभवन तक मार्च निकाला। साथ ही अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की..
झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार होंगी। राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जदयू ने समर्थन देने का ऐलान किया है...
लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। चिराग पासवान ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा कर दी है...


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं, एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है
सशस्त्र बलों में भर्ती संबंधी योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ बिहार में हिंसक विरोध भले ही एक सप्ताह के भीतर शांत हो गया हो लेकिन इसके चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और सहयोगी भाजपा के बीच पैदा हुई दरार गठबंधन पर गहरा असर डाल सकती है…

राजद नेता एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अग्निपथ’ के माध्यम से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जिन लोगों की केवल भर्ती रह गई थी, अब उनको फिर से सारी प्रक्रिया करनी पड़ेगी। सबसे बड़ा सवाल है कि 4 साल बाद नौजवान क्या करेंग

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एके-47 राइफल बरामदगी मामले में विधायक अनंत सिंह को सजा होने से एक बार फिर साबित हुआ कि राजद अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों की पार्टी हैं…

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लंबित बैकलॉग सत्रों को नियमित करने, परीक्षा का ससमय आयोजन और दिसंबर तक परीक्षाफल का प्रकाशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया… |

बिहार के एक मंत्री ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के लिए राजनीतिक दलों ने ‘‘आतंकवादियों” और ‘‘गुंडों” को काम लगा रखा है… 

अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन के दौरान जहां एक तरफ कुछ गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ है तो वहीं रेलवे ने 300 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है…

Source:-"पंजाबकेसरी" 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *