• June 8, 2026 3:33 am

बजाज-ट्रायम्फ की पहली बाइक स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 5 जुलाई को होगी लॉन्च, BMW G310 R को देगी कड़ी टक्कर

Share More

29 जून 2023 ! बजाज ऑटो कंपनी ट्रायम्फ के साथ पार्टनरशिप में पहली बाइक लॉन्च करने जा रही है। स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400 X 5 जुलाई को लॉन्च करेगी। मंगलवार को कंपनी ने लंदन में दोनों बाइक को अनवील किया है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक BMW G 310 R और KTM ड्यूक 390 को कड़ी टक्कर देगी।

बजाज ऑटो की पार्टनर कंपनी ट्रायम्फ ने ऑफिशियल वेबसाइट पर दोनों बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप इन बाइक्स को खरीदना चाहते हैं तो 2 हजार रुपये से बुकिंग करा सकते हैं। यह पैसा आपके लिए रिफंडेबल है।

कंपनी की पहली बाइक स्पीड 400 की कीमत 2.60 लाख रुपए और दूसरी बाइक स्क्रैम्बलर 400 X की कीमत 2.80 लाख रुपए हो सकती है। वहीं, फीचर्स की बात करें तो दोनों बाइक में ऑल-LED लाइटिंग, स्विचेबल

ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल एबीएस, एक इम्मोबिलाइजर, एक असिस्ट क्लच, एक टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन दिए गए हैं। इसके साथ ही एक एनालॉग टैकोमीटर दिया गया है, जिसके बगल में स्क्रीन पर एक डिजिटल टैकोमीटर, एक गियर पोजीशन इंडिकेटर दिए गए हैं।

सोर्स :-“नईदुनिया


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *