• June 9, 2026 12:05 pm

अपनी मांगों को लेकर 27 जून को हड़ताल पर जा सकते हैं बैंककर्मी, इससे लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक

Share More

09  जून 2022 | सरकारी बैंकों के कर्मचारी इस महीने 27 जून को हड़ताल पर जा सकते हैं। 9 बैंक यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने कहा है कि सरकार ने अगर उनकी मांग नहीं मानी तो बैंक कर्मचारी एक दिन कामकाज बंद रखेंगे।

लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक
अगर कर्मचारी हड़ताल करते हैं तो लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे, क्‍योंकि 25 को महीने का चौथा शनिवार और 26 को रविवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

क्यों हो रही हड़ताल?
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन लंबे समय से बैंकों में 5 दिन का सप्‍ताह लागू करने की मांग कर रही है। उनका कहना है कि बैंकों में सप्‍ताह में सिर्फ पांच दिन काम होना चाहिए। प्राइवेट सेक्‍टर की अधिकांश बड़ी कंपनियों में यह नियम लागू है।

UFBU ने अब कहा है कि 5 दिन काम और पेंशन संबंधी उनकी मांगें अगर सरकार ने नहीं मानीं तो सरकारी बैंकों के कर्मचारी 27 जून को हड़ताल पर रहेंगे। AIBOC की महासचिव सौम्या दत्ता ने कहा अगर सरकार बैंक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानती है तो देशभर के करीब 7 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल करेंगे।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *