• May 22, 2024 1:58 am

फरवरी शुरू होते ही गाड़ी चलाने वालों के लिए आई बड़ी खबर, नीतिन गड़करी ने दी जानकारी

3 फरवरी 2022 | सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। वाहन चलाना बेहद ही जिम्मेदारी का काम है। गाड़ी के जैसे कई तरह के फायदे है, वैसे ही इसके गंभीर नुकसान भी है। हम आपको हाल ही में केंद्रीय मंत्री की तरफ से दी गई बेहद जरूरी सूचना के बारे में जानकारी देते है।

शराब पीकर गाड़ी चलाने से 8355 सड़क एक्सिडेंट हुए, जबकि साल 2020 के दौरान गलत दिशा में गाड़ी चलाने से 20228 एक्सिडेंट हुए। राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2020 के दौरान भारत में कुल 366138 सड़क एक्सिडेंट हुए।

गडकरी ने कहा कि लाल बत्ती कूदने से 2721 एक्सिडेंट हुए, जबकि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से 6753 एक्सिडेंट हुईं। मंत्री के अनुसार, कुल 62738 एक्सिडेंट अन्य कारणों से हुईं। गडकरी ने कहा कि 2021 और 2020 में शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए जारी चालान क्रमशः 48144 और 56204 थे।

गडकरी ने बताया कि साल 2021 में उत्तर प्रदेश में  नए कानून और सख्त दंड के माध्यम से सबसे अधिक राजस्व 447 करोड़ रुपये एकत्र किया है, उसके बाद हरियाणा 326 करोड़ रुपये, राजस्थान 267 करोड़ रुपये और बिहार 258 करोड़ रुपये रहा है।

2020-21 और 2021-22 (दिसंबर 2021 तक) में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के टोल प्लाजा से फीस कलेक्शन कुल क्रमशः 27744 करोड़ रुपये और 24989 करोड़ रुपये थी। इतनी संख्या में एक्सिडेंट होना बेहद ही चिंता का विषय है। आप जब भी वाहन चलाएं तो उस समय बेहद सावधानी रखें। एक्सिडेंट सावधानी हटने के कारण ही होते है।

Source;-“हिंदुस्तान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *