• May 19, 2024 7:12 pm

पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को मनाने में कामयाब हुई BJP, वापस लेंगे नामांकन

28 अक्टूबर 2022 | हिमाचल प्रदेश के कुल्लू भाजपा के कद्दावर नेता महेश्वर सिंह को आखिरकार भाजपा हाईकमान ने मना लिया है। वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरे नामांकन को वापस लेने के लिए राजी हो गए हैं। भाजपा से टिकट कटने के बाद कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने उतरे पूर्व सांसद व विधायक रहे महेश्वर सिंह को मनाने में भाजपा कामयाब हो गई है। शुक्रवार को भुंतर के हाथी थान में समर्थकों के साथ करीब तीन घंटे चली बैठक में महेश्वर सिंह ने यह फैसला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *