• June 4, 2026 5:22 pm

BREAKING: पेरिस ओलंपिक से बड़ी खबर, भारतीय मुक्केबाज लवलीना क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

ByPrompt Times

Jul 31, 2024
Share More

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक से खुशखबरी आई है। भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने ओलंपिक अभियान की शानदार शुरुआत की है और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

lovlina borgohain enter into quarter final of paris olympics 2024

2024 पेरिस ओलंपिक (Paris OLYMPICS2024) से भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने बड़ा धमाका किया और मेडल की आस जगा दी है। लवलीना पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं।

2020 टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोर्गोहेन ने अपने पेरिस ओलंपिक अभियान की शानदार शुरुआत की है। 26 साल की इस भारतीय मुक्केबाज ने बुधवार को महिलाओं के 75 किलोग्राम बॉक्सिंग इवेंट के राउंड ऑफ 16 में नोर्वे की सुन्निवा हॉफस्टेड को 5-0 से धूल चटाई और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वो अगले मुकाबले में जीत के साथ ही भारत के लिए पदक पक्का कर देंगी। लवलीना अब 4 अगस्त को ली कियान से भिड़ेंगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर होगा।  

SOURCE – REPUBLIC BHARAT

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *