भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में कल का दिन अहम रहने वाला है। कल एक नहीं, बल्कि तीन-तीन गोल्ड मैच होने वाले हैं। आइए पूरा शेड्यूल दिखाते हैं।

भारत का 2024 पेरिस ओलंपिक में गुरुवार को छठे दिन का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार) इस प्रकार है।
गोल्फ: पुरुष व्यक्तिगत फाइनल: गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा – दोपहर 12.30 बजे
निशानेबाजी: पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (फाइनल): स्वप्निल कुसाले – दोपहर 1.00 बजे
महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (क्वालीफिकेशन): सिफत कौर सामरा और अंजुम मौदगिल – दोपहर 3.30 बजे
हॉकी: भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप चरण मैच): दोपहर 1.30 बजे
मुक्केबाजी: महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टरफाइनल): निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) – दोपहर 2.30 बजे
तीरंदाजी: पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) – दोपहर 2.31 बजे
पुरुष व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन): दोपहर 3.10 बजे से
टेबल टेनिस: महिला एकल (क्वार्टर फाइनल): दोपहर 1.30 बजे से
नौकायन: पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सरवनन : दोपहर 3.45 बजे
पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सरवनन : रेस 1 के बाद
महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन : शाम 7.05 बजे
महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन – रेस 1 के बाद।
SOURCE – REPUBLIC BHARAT
