• June 7, 2026 8:30 pm

आपकी कमाई की पाई-पाई का हिसाब, जल्द पता चलेगा कितना हुआ खर्च-कितनी हुई बचत?

Share More

23 दिसंबर 2023 ! अंग्रेजी हुकूमत को पीछे करके यानी ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था से आगे निकलकर आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. लेकिन आम आदमी पर इसका क्या असर हुआ है. एक आम भारतीय परिवार की औसत इनकम क्या है? वहां अपनी सैलरी का कितना हिस्सा खर्च करता है और कितना बचाता है?

इस सर्वे में 20 राज्यों के लगभग 115 जिलों को कवर किया गया है. ये सर्वे 10 अलग-अलग भाषाओं में अगस्त से नवंबर के दौरान किया गया. इस सर्वे में 1,170 से ज्यादा गांवों या शहरी वार्डों के 35 हजार से ज्यादा परिवारों से उनकी कमाई, खर्च, बचत और निवेश की जानकारी जुटाई गई. 2022 में ये सर्वे 31 हजार से ज्यादा परिवारों के साथ किया गया था, यानी इस बार के सर्वे का सैंपल साइज 10 फीसदी बढ़ गया है. सर्वे का जिम्मा प्रतिष्ठित एजेंसी RTI इंटरनेशनल को सौंपा गया था. जो वर्ल्ड बैंक और फेसबुक जैसे बड़े संस्थानों के लिए इस तरह के सर्वे करती आई है.

तरह के सर्वे या तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) या नेशनल सैंपल सर्वे ऑफ इंडिया (NSSO) कराता है. हालांकि आम जनता की कमाई-बचत-खर्च और निवेश को लेकर कराए गए RBI और NSSO के सर्वे पुराने हो चुके हैं. ये देश के नागरिकों की आर्थिक सुरक्षा के स्तर की सबसे सटीक जानकारी उपलब्ध कराता है.

सर्वे से पता चला की भारत में औसतन कितने लोगों का परिवार है, परिवार में कितने लोग कमाने वाले हैं और परिवार की औसत कमाई क्या है? सर्वे यह भी बताता है कि देश के कितने लोगों के पास कार और एयर कंडिशनर जैसी सुविधा पहुंच चुकी है और कितने लोग अभी भी सीलिंग फैन और मोबाइल फोन की जरूरत पूरा करने के लिए ही जूझ रहे हैं.

सर्वे से ये भी पता चलेगा कि कितने लोग बचत करते हैं और निवेश के लिए पैसा कहां लगाते हैं. इसके अलावा सर्वे के माध्यम से अंत में यह भी पता चलेगा कि आर्थिक सुरक्षा के लिए जरूरी क्या है?

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *