जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक सरकार के आलोचक रहे है. वह किसानों और महिला पहलवानों के प्रदर्शन के मुद्दे पर सरकार की आलोचना कर चुके हैं.
देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार (22 फरवरी) को 30 से अधिक ठिकानों पर रेड की है, जिनमें जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का घर भी शामिल है. समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सीबीआई की ये छापेमारी केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में किरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित सत्यपाल मलिक के घर पर हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट मामले में सीबीआई की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है. जांच एजेंसी ने उनके पर तलाशी अभियान चलाया है. सत्यपाल मलिक बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव के मूल रूप से रहने वाले हैं.
सोर्स :- ” ABP न्यूज”
