• June 5, 2026 5:52 am

CG Weather Updateः बस्तर में खूब बरसे मेघ, उसूर में 11 सेमी वर्षा, आज भी बरसेंगे बादल

ByPrompt Times

Jun 22, 2022
Share More

 22जून 2022 प्रदेश भर में मानसून के प्रभाव से विभिन्न क्षेत्रों में हुई हल्की फुहारों से दिन में भीषण गर्मी और रात में होने वाली उमस से राहत मिली है। मौसम का मिजाज बदलने व पारा गिरने से रात में ठंडी हवाएं चल रही है। दिन के अधिकतम तापमान के साथ रात के पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। अगले दो दिनों तक मौसम का रुख इस प्रकार ही बना रहेगा।

राजधानी समेत प्रदेश भर में मंगलवार सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए थे। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। इधर, प्रदेश के कई भागों में आज भारी वर्षा भी हुई। बस्तर के कई क्षेत्रों में वर्षा से निचली बस्तियाें में पानी भर गया। जिससे लोग परेशान हुए।

यहां इतनी हुई वर्षा

उसूर 11 सेमी, बस्तानार 8 सेमी, कटेकल्याण-गीदम 7 सेमी, भानुप्रतापपुर 6 सेमी, दरभा-पेंड्रा-महासमुंद 3 सेमी वर्षा दर्ज हुई है। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है।

दोहरे प्रभाव से हो सकती है भारी वर्षा

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इन दिनों मानसूनी तंत्र के साथ ही द्रोणिका के प्रभाव के चलते प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है। साथ ही बिजली भी गिर सकती है।

ऐसा रहा आज दिन-रात का पारा

रायपुर 32.4 22.6

बिलासपुर 33.6 25.2

जगदलपुर 28.1 21.7

अंबिकापुर 31.6 23.0

पेन्ड्रा रोड 28.5 20.0

Source;-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *