• June 5, 2026 1:38 pm

डायमंड बिजनेस-सूरत डायमंड बुर्स और गिफ्ट सिटी का प्रमोशन करेगा चैंबर ऑफ कॉमर्स, देश-विदेश में एग्जीबिशन द्वारा प्रचार की योजना

Share More

03 मार्च 2022 | सूरत के खजोद में बनाए जा रहे गिफ्ट सिटी और डायमंड बुर्स के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का वैश्विक प्रचार करने के लिए मनपा कमिश्नर ने चैंबर ऑफ कॉमर्स से अनुरोध किया है। चैंबर ने इस दिशा में आगे बढ़ते हुए एक कमेटी बनाने का फैसला किया है, जो देश-विदेश में अलग-अलग माध्यमों और एग्जीबिशन आदि में इनका प्रमोशन करेगा।चैंबर ऑफ कॉमर्स के सूत्रों के अनुसार शनिवार को मनपा कमिश्नर बंछानिधि पाणी, डिप्टी कमिश्नर सीवाई भट्ट, ड्रीम सिटी प्रोजेक्ट के इंचार्ज धर्मेश मिस्त्री ने चैंबर के प्रमुख आशीष गुजराती और अन्य उद्यमियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में डायमंड बुर्स और ड्रीम सिटी के प्रमोशन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। हीरा कारोबार से जुड़े दुनिया के देशों हांगकांग, मकाऊ, रूस, दुबई, इजरायल, टर्की, यूएसए, कनाडा, एंटवर्प, थाइलैंड के उद्यमियों को सूरत डायमंड बुर्स के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। इसलिए चैंबर को इसके लिए प्रयास करने का भी आग्रह किया गया। चैंबर ने इस पर तत्परता भी दिखाई है।

डायमंड बुर्स बनने के बाद उद्यमी यहीं कर सकेंगे हीरों की खरीदारी
सूरत डायमंड बुर्स में सूरत, मुंबई और देश के कई ज्वेलरी कारोबारियों ने अपनी ऑफिस ली है। इसका उद्घाटन भी जल्दी करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि सूरत में डायमंड बुर्स बनने के बाद सूरत के हीरा उद्यमियों को कट और पॉलिश्ड हीरों की बिक्री के लिए मुंबई तक नहीं जाना पड़ेगा और साथ ही रफ हीरों की खरीदी भी यहीं से हो सकेगी। हीरा उद्यमियों के लिए यह प्रोजेक्ट बहुत मददगार साबित होगा। सूरत के हीरा उद्यमी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।चैंबर के पास देश-विदेश के व्यापारियों का पूरा ब्यौरा है, इसका लाभ भी लिया जाएगा। साथ ही देश-विदेश में आयोजित एग्जीबिशन में सूरत के डायमंड बुर्स का प्रचार करेंगे। इसके अलावा रोड-शो आदि का भी आयोजन करेंगे। इसके लिए कमिश्नर को प्रस्ताव भेजा है।

Source;- दैनिक भास्कर

Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *