• June 5, 2026 11:22 pm

देश का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट फरवरी में 22.36% बढ़ा, व्यापार घाटा 21.19 अरब डॉलर

ByPrompt Times

Mar 3, 2022 ##business
Share More

03 मार्च 2022 | भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट फरवरी में 22.36% बढ़कर 33.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एक साल पहले यानी फरवरी 2021 में यह 27.63 अरब डॉलर था। मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बुधवार को ये आंकड़े जारी किए। वहीं फरवरी 2022 में इंपोर्ट 55.01 अरब डॉलर रहा जो फरवरी 2021 में 40.75 अरब डॉलर से करीब 35% ज्यादा है।

11 महीनों में एक्सपोर्ट 45.80% बढ़ा

  • अप्रैल 2021-फरवरी 2022 में भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 374.05 डॉलर रहा।
  • ये अप्रैल 2020-फरवरी 2021 के 256.55 डॉलर से 45.80% ज्यादा है।
  • अप्रैल 2019-फरवरी 2020 में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 291.87 अरब डॉलर था।
  • इससे तुलना करने पर 2022 में 28.16% की बढ़ोतरी नजर आती है।

इंपोर्ट में 59.21% की बढ़ोतरी

  • अप्रैल 2021-फरवरी 2022 में भारत का इंपोर्ट 550.12 अरब डॉलर रहा।
  • यह अप्रैल 2020-फरवरी 2021 के 345.54 अरब डॉलर से 59.21% ज्यादा है।
  • अप्रैल 2019-फरवरी 2020 में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 443.24 अरब डॉलर था।
  • इससे तुलना करने पर 2022 में 24.11% की बढ़ोतरी नजर आती है।

जनवरी में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 25.3% बढ़ा था
इससे पहले जनवरी में साल-दर-साल आधार पर मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 25.3% बढ़ा था, लेकिन दिसंबर 2021 की तुलना में 8.7% गिरकर 34.5 अरब डॉलर हो गया था। वहीं इंपोर्ट साल-दर-साल 23.5% बढ़ा था, लेकिन दिसंबर 2021 की तुलना में 12.8% गिरकर 51.9 अरब डॉलर हो गया था।

फरवरी 2022 में व्यापार घाटा 21.19 अरब डॉलर
साल-दर-साल आधार पर फरवरी 2022 में व्यापार घाटा 21.19 अरब डॉलर रहा। जबकि अप्रैल 2021-फरवरी 2022 के दौरान यह 176.07 अरब डालर था। इससे पहले जनवरी 2022 में साल-दर-साल आधार पर व्यापार घाटा 17.42 अरब डॉलर रहा था।

Source;- ''दैनिक भास्कर’’

Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *