• June 6, 2026 12:34 pm

Chandigarh Dengue cases Update – चंडीगढ़ में डेंगू के 23 नए मामले आए, नवंबर में अब तक 218 मरीज आ चुके सामने

Share More

10  नवम्बर 2021 | चंडीगढ़ में मंगलवार को डेंगू के 23 नए मामले दर्ज किए गए। नवंबर में अब तक 218 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। जनवरी से अब तक 1,107 में डेंगू की पुष्टि हुई है। अन्य राज्यों से शहर के अस्पतालों में डेंगू के इलाज के लिए 386 मरीज आए। डेंगू के जो नए मरीज सामने आए, उनमें सेक्टर-22 में दो, सेक्टर-35, 41, धनास में एक-एक, सेक्टर-56 में दो, दड़वा में तीन, हल्लोमाजरा में पांच, मनीमाजरा में पांच और पलसोरा में दो डेंगू के मरीज सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को 82 लोगों को डेंगू की रोकथाम के प्रति लापरवाही बरतने पर नोटिस थमाया। अब तक 9,703 लोगों को नोटिस दिया गया। दो लोगों के चालान किए गए। अब तक कुल 474 लोगों के चालान किए जा चुके हैं। इसके अलावा 4,204 घरों की चेकिंग की गई। 7,129 कंटेनर, 992 कूलर, 2,285 ओवरहेड टैंक, पांच हौदी और 85 टायरों की चेकिंग की गई।

शहर में आज यहां आएगी मोबाइल टेस्टिंग टीम

शहर में बुधवार को सात जगहों पर मोबाइल टेस्टिंग टीम आएगी। ये मोबाइल टीम इन जगहों पर लोगों का निशुल्क कोरोना टेस्ट करेगी। जानकारी के अनुसार मोबाइल टीम (एमटी) नंबर एक सेक्टर-26 पुलिस हॉस्पिटल, एमटी नंबर दो सेक्टर-17 आईएसबीटी, एमटी 45 कम्युनिटी डिस्पेंसरी सिटको, एमटी एमएम कंटेनमेंट एरिया ईस्ट जोन और रेलवे स्टेशन, एमटी 22 कम्युनिटी डिस्पेंसरी सेक्टर-23, एमटी 6 सेक्टर-29 ईएसआइ डिस्पेंसरी और एमटी 7 सेक्टर-26 सब्जी मंडी में लोगों का निशुल्क कोरोना टेस्ट करेगी। यह मोबाइल टीम इन जगहों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक रहेंगी।

Source :-“जागरण”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *