• June 4, 2026 12:12 pm

CM भगवंत मान ने शोक बिगुल बजाने का फैसला लिया वापस, कहा- साहिबजादों की शहादत पर न हो विवाद

Share More

25 दिसंबर 2023 ! पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 27 दिसंबर को छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस पर शोक बिगुल बजाने का फैसला वापस ले लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की है. उन्होंने लिखा कि मैं नहीं चाहता कि इन दिनों संगत साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के अलावा कोई और विवाद हो. इसलिए पंजाब सरकार ने भावनाओं का सम्मान करते हुए 27 दिसंबर को श्री फतेहगढ़ साहिब में अंतिम संस्कार का बिगुल बजाने का फैसला वापस ले लिया है.

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर का महीना श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के समूचे परिवार को शहीद किया गया था, यह समूची मानवता के लिए शोक का महीना है. छोटे साहिबज़ादों और माता गुजरी जी का महान बलिदान दुनिया भर में जाना जाता है. उन्होंने कहा कि माता गुजरी जी समेत साहिबज़ादों जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह की शहादत ने सदियों से पंजाबियों को बेइन्साफ़ी और ज़ुल्म के खिलाफ लड़ने की ताकत दी है. दुनिया में उनके बलिदान की मिसाल दी जाती है.

पूरे मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मातामी बिगल के फैसले पर आपत्ति जताई थी. शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा था कि 27 दिसंबर को 10वें गुरु साहिबजादा के शहीदी दिवस पर शोक बिगुल बजाने की घोषणा शिष्टाचार के खिलाफ है. फतेह सिंह की शहादत शोक नहीं बल्कि प्रगति का प्रतीक है. साहिबजादों ने हक, सच्चाई और धर्म के लिए बलिदान देने का फैसला कर लिया था.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *