• May 6, 2024 7:46 am

यूपी से MP 1409 किलोमीटर चलाई साइकिल; फिर भी राहुल से नहीं हो पाई मुलाकात

ByADMIN

Dec 23, 2022 ##cycled, ##MP, ##Rahul

23  दिसंबर 2022 |  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा में एक अनोखा यात्री पहुंचा है। उत्तर प्रदेश (UP) के रहने वाले इस यात्री ने राहुल से मिलने के लिए अब तक 1409 किलोमीटर साइकिल चलाई है, लेकिन अभी तक उसकी राहुल से मुलाकात नहीं हो पाई है। हरियाणा से पहले यह यात्री मध्य प्रदेश (MP) गुजरात और राजस्थान की यात्रा कर चुका है।

राहुल गांधी से मिलने के लिए अयोध्या (फैजाबाद) उत्तर प्रदेश निवासी राम सूरत सोनी 32 दिन पहले अपनी साइकिल से निकले थे। यूपी से पहले वह मध्य प्रदेश गए और फिर गुजरात राजस्थान होते हुए हरियाणा पहुंचे हैं। अब तक उन्होंने साइकिल से 1409 किलोमीटर की यात्रा कर ली है। उनका कहना है कि अभी वह यात्रा के साथ कश्मीर तक जाएंगे।

साइकिल पर बैठ चुके हैं राहुल गांधी
रामसूरत सोनी ने दावा किया है कि वह अमेठी (UP) में राहुल गांधी को अपनी साइकिल पर बिठा चुके हैं। सोनी का कहना है कि वह कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता हैं और यूपी में पार्टी प्रचार के लिए कांग्रेस का झंडा लेकर साल भर साइकिल पर प्रचार करते हैं। सोनी का कहना है कि राहुल भैया से मिलकर वह कुछ जरूरी बात करना चाहते हैं।

साइकिल पर ही पूरी गृहस्थी|
यात्रा में उन्हें रहने के लिए कहीं जगह नहीं मिल पाई इस कारण से उन्होंने साइकिल पर ही अपनी पूरी गृहस्थी रख ली। कांग्रेस पार्टी के दो झंडो के साथ ही उन्होंने साइकिल पर ही गद्दे और खाने पीने का पूरा सामान रखा हुआ है। सोनी ने बताया कि सर्दी में दिक्कत तो होती है, लेकिन वह राहुल भैया से मिले बिना वापस नहीं जाएंगे।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *