• June 7, 2026 12:50 pm

उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी, ठंड की ठिठुरन के बीच हरियाणा के किसानों के खिले चेहरे

Share More

24  दिसंबर 2022 |  दिसंबर खत्म होते-होते ठंड भी अपना कहर बरपा रही है। उत्तर भारत में घने कोहरे की चादर छाने से सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बीच हरियाणा के किसानों के चेहरे काफी खिले हुए हैं, क्योंकि गेहूं की फसल के लिए ठंडा मौसम अनुकूल माना जाता है।

बढ़ती ठंड ने बेशक आमजन को ठिठुरने को मजबूर कर दिया है, लेकिन किसानों के लिए ठंड का मौसम बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है। किसानों का कहना है कि जितनी ठंड पड़ेगी उतना ही उनकी गेहूं की फसल को फायदा होगा। ठंडे मौसम में गेहूं की फसल की पैदावार में इजाफा होगा। बता दें कि आजकल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। नमी बढ़ने पर कोहरा छाने की संभावना भी बनी रहती है।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *