• June 9, 2026 7:08 am

हरियाणा में 10 सेवाओं की डेट लाइन तय; इंटरव्यू के लिए एक दिन में मिलेगा फ्री वाउचर

Share More

31 दिसंबर 2022 | हरियाणा सरकार ने रोजगार से जुड़ी सेवाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। रोजगार विभाग से संबंधित 10 सेवाओं की समय सीमा निर्धारित कर दी है। अब एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन के लिए युवाओं को फालतू की भाग दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके लिए सरकार ने 15 दिन की समय सीमा निर्धारित कर दी है। साथ ही इंटरव्यू के लिए मिलने वाले मुफ्त वाउचर के लिए एक दिन का समय तय किया है।

हरियाणा सरकार ने रोजगार से जुड़ी सेवाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। रोजगार विभाग से संबंधित 10 सेवाओं की समय सीमा निर्धारित कर दी है। अब एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन के लिए युवाओं को फालतू की भाग दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके लिए सरकार ने 15 दिन की समय सीमा निर्धारित कर दी है। साथ ही इंटरव्यू के लिए मिलने वाले मुफ्त वाउचर के लिए एक दिन का समय तय किया है।

एक परिवार एक रोजगार योजना के अधीन पंजीकरण के लिए 15 दिन की समय सीमा, योग्यता तथा अन्य संबंधित प्रमाण पत्रों को शामिल के लिए 15 दिन की समय सीमा, पंजीकरण नवीनीकरण कराने तथा नवीनीकरण कराने के लिए दो महीने की ग्रेस अवधि के लिए 15 दिन का समय, राज्य के भीतर एक रोजगार कार्यालय से दूसरे रोजगार कार्यालय में पंजीकरण का स्थानांतरण के लिए 15 दिन की समय सीमा रखी गई है।

इन सेवाओं के लिए भी अवधि हुई निर्धारित
पंजीकरण स्थानांतरण में दो महीने देरी के बाद नवीनीकरण में छूट के लिए 45 दिन की समय सीमा फिक्स की गई है। इंटरव्यू के लिए सभी पात्र आवेदकों को मुफ्त यात्रा वाउचर उपलब्ध करवाने के लिए 1 दिन की समय सीमा, बेरोजगारी भत्ता के लिए तीन महीने की समय सीमा तथा रोजगार कार्यालय में नियोजकों का पंजीकरण के लिए 15 दिन की समय सीमा निर्धारित की है।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *