• May 5, 2024 6:49 pm

समुद्र से निकला 23 फुट के रहस्यमयी जीव का मृत शरीर, लोग हुए हैरान

18 मई 2023 ! दुनिया में कई प्रकार के जीव-जंतु हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जिनके बारे में जानना तो दूर की बात है हमें उनका नाम तक पता नहीं होता है। कभी-कभी हमारा सामना कुछ ऐसे जीवों से हो जाता है, जिन्हें देखकर खुद की आंखों पर भी यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं बात अगर गहरे समुद्र की करें, तो इसकी अथाह गहराई में ऐसे कई अजीबोगरीब जीव हैं, जिनकी बनावट देख लोग हैरत में पड़ जाते हैं। कुछ ऐसे ही एक रहस्यमय जीव की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यूके के वेल्स में ब्रॉड हैवन साउथ बीच के किनारे लोगों ने एक ऐसे अजीबोगरीब जीव के मृत शरीर को देखा गया, जिसे पहले किसी ने भी नहीं देखा होगा। इस जीव को देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं। इस जानकारी को मरीन एनवायरमेंट मॉनिटरिंग नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई है।

तस्वीरों में इस जीव के मुंह में हाथी के दांत जैसे बड़े-बड़े दांत उगे देखा जा सकता है। इसका शरीर आधा मछली और आधा डायनासोर जैसा है। हालांकि, पानी से बहकर आए इस जीव की अब मौत हो चुकी है। इसके शरीर को शोध के लिए भेज दिया गया है, ताकि पता चले कि आखिर समुद्र में ऐसा जीव कहां से आया ?

जानकारी के मुताबित लोगों ने इस जीव को तब देखा जब पिछले हफ्ते लोग सुबह-सुबह टहलने के लिए बीच पर आए। यह 23 फीट लंबा है और इसका कोई चेहरा नहीं है। जीव को देखते ही लोगों ने टीम को मौके पर बुला लिया। इस जीव को देखकर एक्सपर्ट्स भी काफी हैरान हैं, क्योंकि इससे पहले उन्होंने भी कभी ऐसा रहस्यमयी जीव नहीं देखा था। इसका वजन 36 किलो से ज्यादा था और इसके शरीर में सर भी नहीं था।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *