• June 7, 2026 9:33 pm

आज शाम तक धान की खरीद शुरू करने की मांग; ऐलान- नहीं हुई तो कल करेंगे GT रोड जाम

Share More

22  सितम्बर 2022 | हरियाणा में आढ़ती अपनी लंबित मांगों के समर्थन में पिछले 4 दिन से हड़ताल पर चल रहे हैं। किसान भी एक बार फिर सड़कों पर उतरते दिखाई दे रहे हैं। धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों में रोष है। उन्होंने अल्टीमेटम दे दिया है।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने आज गुरुवार शाम तक धान की सरकारी खरीद शुरू न करने पर कल शुक्रवार को GT रोड जाम करने का ऐलान किया है। BKU चढूनी ग्रुप से जुड़े अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के किसान शुक्रवार को सुबह 10 बजे शाहाबाद बराड़ा रोड पर एकत्रित होंगे।

BKU चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने सभी किसानों को ट्रैक्टर के साथ शाहाबाद पहुंचने का आह्वान किया है। बता दें कि आढ़ती ई-नेम प्रणाली का विरोध करने के साथ-साथ अन्य कई मांगों को लेकर 19 सितंबर से हड़ताल कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर आढ़तियों ने आज से करनाल में अमरण अनशन शुरू कर दिया है।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                         

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *