• June 9, 2026 7:58 am

हरियाणा सरकार सख्त; प्लान B पर शुरू किया काम; फसलों की 1 अक्टूबर से शुरू होनी खरीद

Share More

23 सितम्बर 2022 | हरियाणा में आढ़तियों की हड़ताल को लेकर सरकार सख्त हो गई है। मंडियों में 1 अक्टूबर से होने वाली खरीफ की फसलों की खरीद जारी रखने के लिए प्लान B पर काम शुरू कर दिया है। CM मनोहर लाल ने अधिकारियों को खरीद की तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

2 दिन में त्रुटियां सही करें अधिकारी

CM ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 2 दिन के भीतर ई-गिरदावरी के डाटा के सत्यापन में जो त्रुटियां हैं, उसे कृषि विभाग, हरसैक के डाटा के साथ मिलान करके सही कराएं। साथ ही अगले 3 दिनों में इस डाटा को ठीक करके उसे पोर्टल पर दर्ज किया जाए।

हेल्प डेस्क पर यह रहेंगे अधिकारी

खरीद के दौरान मंडियों में हेल्प डेस्क पर मार्केटिंग बोर्ड, कृषि व संबंधित विभाग के अधिकारी तैनात होंगे। हेल्प डेस्क पर किसानों की शिकायतों का भी निवारण किया जाएगा।

24 सितंबर तक खुलेगा पोर्टल

हरियाणा के CM मनोहर लाल ने किसानों को 3 दिन का मौका दिया है। मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल को 3 दिन के लिए खोला गया है। अब छूटे किसान 24 सितंबर तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

भाकियू ( चढूनी ) का जीटी रोड जाम

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ग्रुप ने भी आढ़तियों का साथ देने का फैसला किया है। विरोध में आज GT रोड पर यूनियन जाम लगाएगी। इसमें कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर व अन्य जिलों के किसान शामिल होंगे।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                         

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *