अगस्त 23 2023 ! साल 2011 विश्व कप भला कौन भूल सकता है। भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में कमाल का परफॉर्मेंस करते हुए दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस टीम एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन मौजूदा टीम के कप्तान रोहित शर्मा को साल 2011 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं दी गई।
हाल ही में जैसे एशिया कप की टीम में युजवेंद्र चहल को मौका नहीं देने के बाद लगातार इस पर चर्चा की जा रही है। ठीक ऐसा ही कुछ साल 2011 में रोहित को मौका नहीं देने पर हुआ था। इस कड़ी में अब करीब 12 साल बाद पूर्व सेलेक्टर राजा वेंकट ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि क्यों रोहित शर्मा को मौका नहीं मिला था?
मैं और यशपाल शर्मा भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर थे और बाकी तीन चयनकर्ता श्रीकातं, सुरेंद्र भावे और नरेंद्र हिरवानी चेन्नई में थे। जब हम टीम चुन रहे थे तो एक से लेकर 14 नंबर तक खिलाड़ियों को चुन लिया गया था।
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हमें हालांकि उनसे बात करने का मौका नहीं, लेकिन हम निराश थे कि रोहित को हम नहीं चुन सके, लेकिन जब कप्तान और कोच चाहते थे कि पीयूष 15वें प्लेयर बने तो हमने इसे स्वीकार किया। हमें लगता था कि हमने जो टीम चुनी वो 15 खिलाड़ी सही है, लेकिन अंत में हमें एक बदलाव करना पड़ा।
” सोर्स :– ” जागरण ”
