• June 8, 2026 4:11 pm

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखिए किन 18 खिलाड़ियों को मिला मौका

Share More

अगस्त 21 2023 ! 30 अगस्त से शुरू होने जा रहे एशिया कप क्रिकेट 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में हुई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति की बैठक ने 18 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। रोहित शर्मा कप्तान हैं जबकि हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम इंडिया अभी आयरलैंड में है जहां टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। बुमराह को एशिया कप के लिए टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है।

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव , ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल/रविचंद्रन अश्विन

सोर्स :-“नईदुनिया


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *