• June 8, 2026 8:28 pm

विवादों की रीत-रीट के रिजल्ट में भी गड़बड़ी- परीक्षा दी संस्कृत की, रिजल्ट आया अंग्रेजी का, बोर्ड ने सात नंबर देकर फेल कर दिया

Share More

10  नवम्बर 2021 | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयाेजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)- 2021 का विवादाें से पीछा नहीं छूट पा रहा है। पहले परीक्षा के दिन पेपर लीक और उसके बाद डमी अभ्यर्थियों के पकड़े जाने के बाद अब रिजल्ट में भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।

जोधपुर के गजसिंहपुरा निवासी एक अभ्यर्थी ने संस्कृत की परीक्षा दी थी, लेकिन बोर्ड ने उसका रिजल्ट अंग्रेजी का जारी कर दिया। ताज्जुब है कि 30 नंबर की इस परीक्षा में अभ्यर्थी को 7 नंबर देकर फेल भी कर दिया। मामला जोधपुर के गजसिंहपुरा में रहने वाले मोहम्मद अकबर अली का है। उनका रीट-2021 के लिए रोल नंबर 113032581 और फाॅर्म नंबर 70519425 है। अकबर ने गत 26 सितंबर को रीट लेवल-2 की परीक्षा दी।

इसमें अकबर ने आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र के अनुसार 30 नंबर की द्वितीय भाषा संस्कृत की परीक्षा दी, जबकि बोर्ड ने संस्कृत की जगह द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी विषय में उपस्थिति मानते हुए रिजल्ट जारी कर दिया। यही नहीं बिना अंग्रेजी की परीक्षा दिए अकबर के 7 नंबर भी आ गए। अकबर के ओवरऑल रिजल्ट में 122 आए हैं। यदि संस्कृत का रिजल्ट जारी होता है तो ओएमआर शीट के मुताबिक उसके 129 नंबर हो जाएंगे।

एडमिट कार्ड में... स्पष्ट रूप से द्वितीय भाषा संस्कृत चुनी गई।

एडमिट कार्ड में… स्पष्ट रूप से द्वितीय भाषा संस्कृत चुनी गई।

सलेक्शन की थी उम्मीद
अकबर के मुताबिक पिछली बार रीट परीक्षा की मेरिट में 120 अंक वालों का सलेक्शन हो गया था। ऐसे में उसे भी उम्मीद है कि उसका सलेक्शन हो जाएगा। पिछली बार अकबर के हिंदी में 30, साइकोलॉजी के 30, सामान्य विज्ञान के 60 और द्वितीय भाषा के 30 अंक थे।

लेकिन परिणाम में... न सिर्फ विषय बदलकर इंग्लिश हो गया, बल्कि बिना परीक्षा दिए 7 अंक भी दे दिए गए।

लेकिन परिणाम में न सिर्फ विषय बदलकर इंग्लिश हो गया, बल्कि बिना परीक्षा दिए 7 अंक भी दे दिए गए।

ऐसा कुछ नहीं हुआ: बोर्ड
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारौली ने इस मामले पर कहा कि 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का परिणाम कंप्यूटराइज जारी किया गया। मैनुअल कुछ नहीं हुआ। परिणाम घोषित किए हुए भी एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है। परिणाम त्रुटि को लेकर बोर्ड को कोई शिकायत नहीं मिली है।

Source :-“दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *