• June 4, 2026 8:45 pm

सुबह खाली पेट पिएं अंजीर का पानी, सेहत को मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे; जानें सेवन का तरीका

Share More

अंजीर ही नहीं बल्कि उसका पानी पीने से भी आपकी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। जाने माने आयुर्वेदिक डॉ अबरार मुल्तानी हमें बता रहे हैं कि इसके सेवन से आपको क्या फायदे होंगे।

ड्राई फ्रूट्स हमारी बिगड़ी हुई सेहत को दुरुस्त करने का काम करते हैं। बादाम, अखरोट, किशमिश से होने वाले लाभ किसी से छुपे नहीं हैं, ये नट्स आपकी सेहत का ख़ास ख्याल रखते हैं। हालांकि, इनके आलावा एक और ड्राई फ्रूट है जो बेहद गुणकारी है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं अंजीर की। किशमिश की तरह अंजीर भी एक फल है, जिसका सेवन फल और ड्राई फ्रूट दोनों तरह से किया जाता है। जाने माने आयुर्वेदिक डॉ अबरार मुल्तानी हमें बता रहे हैं कि इसके सेवन से आपको क्या फायदे होंगे। अंजीर के पेड़ अरब, अफगानिस्तान, ईरान और दक्षिण अफ्रीका में बहुतायत से पाए जाते हैं। भारत में यह कश्मीर में पाया जाता है। अंजीर के कच्चे फल गूलर के जैसे होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार अंजीर पित्त रोगों को नष्ट करता है तथा पेट, हृदय, और मस्तिष्क के रोगों में विशेषकर लाभदायक है।

अंजीर के सेवन से इन बीमारियों से रहेंगे दूर

  1. अंजीर में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स होते हैं जो दिल की बीमारियों से रोकथाम करते हैं।
  2. अंजीर उस जमीन पर होता है जहां पर कैल्शियम ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है यही कारण है कि अंजीर के फल में भी अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है इसीलिए अंजीर हड्डियों के लिए एक बेहतरीन टॉनिक है यह हड्डियों को मजबूत करता है और जोड़ों को स्वस्थ रखता है।
  3. अंजीर में पोटेशियम होने के कारण यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। मधुमेह के रोगियों को कुछ मात्रा में लाभकारी मीठा खाने की आवश्यकता होती है। ऐसे में उन्हें थोड़ा सा अंजीर खाने से लाभ होता है।
  4. अंजीर में अत्यधिक मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं और यह प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते हैं। वो लोग जिन्हें काफी लम्बे समय से कब्ज है उन्हें अंजीर को ज़रूर लेना चाहिए।
  5. जिन लोगों को पाइल्स-फिशर की समस्या होती है, उन्हें भी अंजीर लेने से फायदा होता है।
  6. सफेद दाग पर अंजीर के पत्तों का रस या अंजीर का दूध लगाने से फायदा होता है।
  7. अंजीर को 2 महीने तक रोज सुबह सौंफ के साथ चबाकर खाया जाए तो इससे शरीर मोटा होता है। दुबले शरीर वाले लोग इसे सेवन कर सकते हैं।
  8. अंजीर और साथ मुनक्का को दूध में उबालकर पीने से कब्ज़ दूर होता है, आंतों की सूजन में आराम मिलता है, खून की कमी दूर होती है और फेफड़ों को शक्ति मिलती है।

कैसे खाएं अंजीर?

रोज़ाना 2 से 3 अंजीर को टुकड़े करके पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को उबालकर आधा कर दें और पी जाएं। पीने के बाद बचे हुए अंजीर को चबाकर खाएं। एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में दो या तीन अंजीर का सेवन करना चाहिए।

सोर्स :-” इंडिया TV “


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *