• April 27, 2024 4:22 am

बिहार के कई जिलों समेत अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके- बाहर निकले लोग

By

Feb 16, 2021
बिहार के कई जिलों समेत अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके- बाहर निकले लोग

पटना। राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में सोमवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके रात 9.25 बजे महसूस किए गए हैं।
पटना में लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए तो वो अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। खबर लिखे जाने तक अभी तक कहीं से भी जान माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। दक्षिण बिहार के साथ-साथ उत्तर बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। पूरे खबर का इंतजार है।

अंडमान-निकोबार की भी हिली धरती, 4.1 रही रिक्टर स्केल पर तीव्रता
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्टब्लेयर के नजदीक सोमवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 रही है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 7:23 पर पोर्टब्लेयर से 258 किलोमीटर साउथ-साउथ ईस्ट में आया है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया था। धरती रात 10:31 बजे हिली थी और भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में था। भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई गई थी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया था कि भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप रात 10 बजकर 34 मिनट पर आया। इसमें जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। भूकंप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत अनेक स्थानों पर लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप आने पर क्या करें?

  • भूकंप आने के बाद अगर आप घर में हैं तो कोशिश करें कि फर्श पर बैठ जाएं।
  • या फिर अगर आपके घर में टेबल या फर्नीचर है तो उसके नीचे बैठकर हाथ से सिर को ढक लेना चाहिए।
  • भूकंप आने के दौरान घर के अंदर ही रहें और जब झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।
  • भूकंप के दौरान घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *