• June 9, 2026 2:37 am

शिक्षा विभाग ने भर्ती के लिए बनाया पैनल-काॅलेजों में प्रिंसिपल के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू, 25% सीधी भर्ती और 75% पद पदोन्नति से भरेगा विभाग

Share More

23  नवम्बर 2021 | शिक्षा विभाग ने स्कूल-कालेजों में प्रमोशन से प्रधानाचार्यों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। इसके तहत कालेजों में प्रधानाचार्यों के खाली पदों को सीधी भर्ती से भी भरा जा रहा है। इस भर्ती को लेकर विभाग ने लोक सेवा आयोग को पत्र भेज दिया गया है। कमीशन से 25 प्रतिशत सीधी भर्ती और 75 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरा जाएगा। पदोन्नति के लिए विभाग ने शिक्षकों का अस्थाई पैनल बना दिया है। अब नियमों और सिन्योरिटी के मुताबिक उक्त पदोन्नति के लिए शिक्षकों के दस्तावेज वेरिफिाई किए जा रहे हैं।

कालेजों में प्रधानाचार्य के लगभग 63 पद खाली पड़े हैं। इस समय 19 कालेजों में कार्यवाहक प्रधानाचार्य हैं। इन्हें भी विभाग रेगुलर प्रमोशन देने जा रहा है। विभाग टीजीटी कैडर से प्रधानाचार्यों के पदों पर पदोन्नति के लिए पूर्व में कोर्ट से आए न्यायालयों के फैसलों का अध्ययन कर रहा है। ऐसे में नियमों के मुताबिक ही इन्हें पदोन्नति दी जाएगी। विभाग इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्यों पर रेगुलर पदोन्नति देने की योजना बनाया रहा है। ऐसे में वर्ष 2017 से प्रधानाचार्यों को वित्तीय लाभ मिलेंगे।

Source :-“दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *