• June 7, 2026 5:54 pm

पिता ने चाय-कचौरी बेचकर पढ़ाया, बेटे ने सीए में 10वीं रैंक हासिल कर किया नाम रोशन

Share More

12 जनवरी 2023 |  नवंबर 2022 में हुई फाइनल और इंटरमीडिएट सीए परीक्षा में कई टॉपर्स राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले हैं (ICAI Result 2022). इसमें से एक वैभव माहेश्वरी सुर्खियों में छाए हुए हैं. इन्होंने सीए फाइनल रिजल्ट में 10वीं रैंक हासिल कर टॉप 10 में जगह बनाई है (CA Topper Vaibhav Maheshwari).

वैभव माहेश्वरी की पारिवारिक स्थिति मजबूत नहीं थी. उन्होंने काफी विपरीत स्थिति से निकलकर अपनी सफलता की कहानी खुद लिखी है. परीक्षाओं के इस दौर में जयपुर के वैभव माहेश्वरी की सक्सेस स्टोरी हर किसी को प्रोत्साहित कर सकती है. उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की नवंबर 2022 की सीए परीक्षा में 800 में 589 अंक हासिल किए हैं

पिता बेचते हैं चाय-कचौरी
वैभव माहेश्वरी के पिता जयपुर के मानसरोवर में एक छोटे से रेस्टोरेंट में चाय और कचौरी बेचते हैं. वैभव ने घर की आर्थिक हालात को बेहतर करने के लिए काफी मेहनत की है. वह चाहते हैं कि अब उनके पिता अपना काम छोड़कर रिटायरमेंट ले लें. वैभव ने इस परीक्षा में सफल होने के लिए रोजाना 10 घंटे पढ़ाई की लेकिन उसका प्रेशर कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया.

फ्रस्ट्रेशन में किया यह काम
पढ़ाई करते हुए वैभव जब भी थक जाते थे या फ्रस्ट्रेट होते थे तो ओटीटी पर कोई वेब सीरीज देखकर अपना मूड फ्रेश कर लेते थे. इस दौरान वह थोड़ा वक्त सोशल मीडिया को भी देते थे. सिर्फ यही नहीं,  अपना मूड ठीक करने के लिए वह फैमिली मेंबर्स के साथ आस-पास घूमने भी चले जाते थे. इससे रिफ्रेश होकर उनका पढ़ाई में ज्यादा मन लगने लगता था.

सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”   

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *