• June 8, 2026 8:05 pm

पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग,आग की सूचना पर दौड़ी पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी बनी शोपीस

Share More

झाँसी जिले के गुरसराय खैर इंटर कॉलेज के बालिका विभाग के मैदान में लगे पटाखा बाजार में लगी आग । आग की चपेट में कई आतिशबाजी की दुकानें हुई स्वाहा। कई दुकानदारों की लाख लाखों की नगदी जलकर हुई खाक। आग की इस भीषण घटना में कई मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। वहीं मोके पर खड़ी फायर विग्रेड की गाड़ी शोपीस बनी रही। गुरसराय थाने की पुलिस ने अपनी जान पर खेलकर कई गाड़ियों को बचाया और बाल्टीयों से पानी फेंककर दुकानों की आग बुझाई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी मोके पर आई तब जाकर आग पर काबू पाने की कबायद शुरू की गई।

Source टीवी 36 हिन्दुस्तान


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *