31जनवरी 2024
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा. दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम के अंदर ये ग्लोबल एक्सपो शुरू होगा. यह भारत का अपनी तरह का पहला मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो शो है. इसमें देश-विदेश की 28 दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जिनमें मारुति सुजुकी, महिंद्रा, स्कोडा, मर्सिडीज-बेंज जैसे बड़े नाम शामिल हैं. बता दें कि ये ऑटो शो 1 फरवरी से 3 फरवरी तक चलेगा. यहां जाने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा.
ऑटो इंडस्ट्री में भारत की ताकत
मौजूदा समय में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी गाड़ियों की मार्केट है. टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग में इंडिया दुनिया में दूसरे स्थान पर है. इसके अलावा भारत कार बनाने में दुनिया का चौथा, भारी ट्रक बनाने में तीसरा और थ्री-व्हीलर बनाने में पहला सबसे बड़ा देश है.
भारत सरकार आगामी सालों में देश को एक ग्लोबल ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना चाहती है. इस मुकाम को पाने के लिए यह इवेंट बड़ा एक मौका है.
डेट और वेन्यू
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 1 फरवरी से लेकर 3 फरवरी तक चलेगा. टाइमिंग की बात करें तो इवेंट सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ओपन रहेगा. नई दिल्ली में प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में इस इवेंट का आयोजन हो रहा है. आप दिल्ली मेट्रो और DTC या पर्सनल गाड़ी से यहां आसानी से आ सकते है. नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट है.
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
अगर आप भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में जाना चाहते हैं तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा.भारत सरकार की कई मिनिस्ट्री मिलकर इस इवेंट को ऑर्गेनाइज कर रही हैं.
स्रोत:- ” TV9 भारतवर्ष “
