• May 7, 2024 5:19 am

साढ़े 57 हजार पर आया सोना, चांदी भी फिसलकर 68 हजार के नीचे

ByADMIN

Feb 6, 2023 ##gold, ##silver, ##slipped

06 फ़रवरी 2023 | हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 6 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना 356 रुपए सस्ता होकर 57,432 रुपए पर आ गया है। इससे पहले बजट के बाद 2 फरवरी को सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। तब सोना 58,689 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 57,432
23 57,202
22 52,608
18 43,074

68 हजार के नीचे आई चांदी
अगर चांदी की बात करें तो इसमें आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में ये 1,940 रुपए लुढ़ककर 67,599 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को ये 69,539 रुपए पर बंद हुई थी।

बजट में सोना-चांदी पर सीमा शुल्क बढ़ाया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट में सोने और इमिटेशन ज्वेलरी पर सीमा शुल्क 20% से बढ़कर 25%, चांदी पर 7.5% से 15% करने का ऐलान किया था। इससे बजट के बाद सोने के दामों में तेजी आई थी। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *