• June 5, 2026 3:12 pm

ताबड़तोड़ महंगा हो रहा सोना, तीन दिन में इतने बढ़ गए दाम; कहां है सबसे कम रेट

Share More

13.04.2023;-उम्मीद से बेहतर भारतीय और अमेरिकी सीपीआई डेटा को देखते हुए आज सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी देखी गई। अमेरिका में बैंक संकट के कारण मुद्रास्फीति में कमी आई, जिससे आज सुबह के सौदों में सोने की कीमतों में खरीदारी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून 2023 के लिए सोने का वायदा अनुबंध 123 प्रति 10 ग्राम बढ़ा और सुबह के सत्र में 60,751 के स्तर पर पहुंच गया। दोपहर तक सोने का रेट और मजबूत हो गया।

खबर लिखे जाने तक सोना 287 रुपये की तेजी के साथ 60,915 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, सोने का जून अनुबंध 18,394 लॉट के कारोबार में 287 रुपये या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 60,915 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

सोना और चांदी, दोनों तेज

मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप वायदा कारोबार मेंसोने की कीमतों में मजबूती आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,039.60 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी वायदा 444 रुपये उछलकर 76,357 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 444 रुपये या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,357 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जिसमें 14,396 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि चांदी की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण बाजार में सकारात्मक रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.74 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्यों बढ़ रहा सोने का भाव

कमोडिटी मार्केट के जानकारों के मुताबिक, अमेरिका में बैंकिंग संकट के बाद उम्मीद से बेहतर अमेरिकी सीपीआई डेटा और यूएस फेड द्वारा मंदी की शुरुआत के बाद सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आज बढ़ोतरी हो रही है। अमेरिकी डॉलर की दरें दबाव में हैं और यह 100 के स्तर पर रखे अपने समर्थन को पार करने के बाद 98 के स्तर तक नीचे जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के सभी फंडामेंटल सोने और चांदी की कीमतों को और मजबूत करने वाले हैं। बुलियन में किसी भी गिरावट को सोने के निवेशकों द्वारा खरीदारी के अवसर के रूप में लिया जाना चाहिए

sourse;-“जागरण”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *