• June 8, 2026 9:30 am

गोरखपुर में सोना सस्ता तो आगरा में चांदी हुई कमजोर,

Share More

26 अगस्त 2022 | भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 26 अगस्त को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में पिछले चार दिनों से सोना-चांदी के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रही है। वहीं आगरा में सोने के रेट बढ़े हैं तो गोरखपुर में सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। चांदी की बात करें तो आगरा में चांदी के दाम गिरे हैं जबकि गोरखपुर में चांदी पहले से मजबूत हुई है।

लखनऊ में लगातार तीन दिनों से सोना और चांदी में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। गुरुवार को सोना 52800 प्रति दस ग्राम और चांदी 59700 प्रति किलो थी। शुक्रवार को भी सोने और चांदी के दाम यही दर्ज किए गए।

आगरा में सोने की कीमत में कमी आई है, जबकि चांदी की चमक बढ़ी है।
गुरुवार को सोना 52800 प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 57400 प्रति किलो थी। शुक्रवार को सोना 52600 प्रति दस ग्राम और चांदी 57500 प्रति किलो रही। कानपुर में शुक्रवार को सोना 52800 प्रति 10 ग्राम और चांदी 57600 प्रति किला बिक रही है। इसी तरह  गोरखपुर में सोना का रेट बढ़े हैं जबकि चांदी के दामों में मामूली कमी देखने को मिली है।  गुरुवार को यहां सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 58000 रुपये प्रति किलो थी। शुक्रवार को सोना 53300 प्रति दस ग्राम और चांदी 57500 प्रति किलो रही।

बरेली में सोना और चांदी में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां दाम स्थिर रहे। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

सोर्स:–” हिंदुस्तान” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *