• June 8, 2026 3:36 am

सरकारी नौकरी:मप्र लोक सेवा आयोग ने गाइनेकोलॉजी स्पेशलिस्ट के 153 पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स 1 सितंबर तक करें अप्लाई

Share More

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, MPPSC ने नाेटिफिकेशन जारी कर गाइनेकोलॉजी स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त 2022 से शुरू होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2022 तय की गई है। वहीं उम्मीदवार 7 अगस्त से 3 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र में करेक्शन कर सकेंगे।

पदों की संख्या : 153

योग्यता

इन पदों के लिए प्रासंगिक विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा डिग्री होल्डर्स कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2023 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए ₹2000 शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 1000 है।

source “दैनिक भास्कर


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *