31 जनवरी 2023 | राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड की हेमंत सरकार को बड़ा झटका दिया है। राज्यपाल ने विधानसभा से पारित 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक 2022 को वापस कर दिया है। राज्यपाल ने कहा है कि सरकार इस विधेयक की वैधानिकता की समीक्षा करें कि यह संविधान के अनुरूप और उच्च न्यायालय के आदेशों और निर्देशों के अनुरूप हो।
इस विधेयक के वापस किए जाने के बाद पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार राजभवन की आपत्तियों का कैसे समाधान करती है ये देखने वाली बात होगी।
