• June 5, 2026 11:22 pm

70 साल से नाना की यह परंपरा निभा रहा है नाती! काम से छुट्टी लेकर सिर्फ 5 दिन करते हैं यह काम

Share More

नवंबर 2 2023 ! लोगों को सस्ती लिट्टी खिलाने की परंपरा पिछले 70 सालों से आज भी कायम है. पहले इनके नाना 70 साल पहले 25 पैसे में लिट्टी खिलाया करते थे, आज नाती इनकी परंपरा को निभा रहें हैं. दुकानदार छोटू कुमार गुप्ता ने कहा कि उनके नाना (अभद् नारायण गुप्ता) आज से 70 साल पहले पूर्णिया के बाड़ी हाट स्थित लक्ष्मी पूजा पर मेले के आयोजन में वह लिट्टी की दुकान लगाते थे. यहां मेला 5 दिनों का चलता है. उन्होंने बताया कि लिट्टी 25 पैसा बाजार में बिकती थी. तब भी उनके दुकान पर वही चीज बेची जाती थी और वही स्वाद ग्राहकों को दिया जाता था. लेकिन, जब आज 70 साल बाद भी लिट्टी का स्वाद वही है. इस परंपरा को निभाने के लिए आज उसके नाती छोटू कुमार गुप्ता इस दुकान को चलाते हैं और अपनी परंपरा को निभाते हैं.

वही जानकारी देते हुए दुकान के संचालक नाती छोटू कुमार गुप्ता ने कहा कि अब उनके नाना नहीं रहे. पर आज भी वो लोग उनकी इस परंपरा को निभा रहें हैं. उन्होंने कहा कि यह दुकान रोजाना नहीं चलती है, लेकिन, सिर्फ यह लक्ष्मी पूजा के 5 दिन के इस विशेष मेले पर वह दुकान लगाते हैं. लोगों को अभी भी वही लिट्टी का स्वाद चखाते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभी 10 रूपए में तीन लिट्टी लोगों को खिलाते हैं. साथ ही, 12 किस्म के अलग-अलग मसाले की चटनी भी लोगों को परोसते हैं. मेले में 8 क्विंटल आटा, तेल 50 किलो से अधिक की खपत कर लेते हैं और मुनाफे की बात करें तो लाखों का मुनाफा हो जाता है.

पुराने ग्राहक रणवीर कुमार सिंह और रोशन कुमार, राजीव कुमार सुमन कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि इनकी लिट्टी अभी भी वही पुराने स्वाद के अंदाज में तैयार की जाती है. वहीं, उनकी दुकान इनके पहले पूर्वजों के द्वारा मेले में लगाई जाती थी और अब पूर्वज नहीं रहे तो वह खुद इस दुकान को संभालते हैं और अपने खानदानी परंपरा को निभा रहे हैं.

सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *