• June 6, 2026 3:39 pm

कांग्रेस से नाराज हुए नीतीश कुमार, CPI के मंच से I.N.D.I.A गठबंधन को ही दिखा दिया आईना

Share More

नवंबर 2 2023 ! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है जो कि कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल, भाकपा की रैली में नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में चल रही गतिविधियों को लेकर नाराज दिखे। उन्होंने अपनी नाराजगी कांग्रेस पार्टी पर दिखाई।

नीतीश कुमार ने कहा कि आज कल इंडिया गठबंधन में कोई काम नहीं हो रहा है। कांग्रेस पार्टी इस पर ध्यान नहीं देकर पांच राज्यों के चुनावों में व्यस्त हो गई है। नीतीश कुमार ने कहा कि देश को बचाने के लिए हमलोगों ने इंंडिया गठबंधन का गठन किया था।
नीतीश कुमार ने कहा कि चलिए जो हो रहा है रहने दीजिए। लेकिन हम तो देश को एकजुट करने के लिए और जो आज शासन में हैं उनसे देश को बचाने के लिए यह सब कर रहे थे। अब तो पांच राज्यो के चुनाव के बाद ही फिर से सभी लोगों की बैठक होगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग तो सबको एक साथ लेकर चलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग सोशलिस्ट लोग हैं। सीपीआई से हमारा पुराना रिश्ता है। कम्युनिस्ट और सोशलिस्ट को एक होकर आगे चलना है।

 ”  सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *