• June 9, 2026 12:16 am

एक बार फिर एंटरटेनमेंट करने आ रही हैं हंसा, ‘खिचड़ी 2’ का टीजर हुआ रिलीज

Share More

सितम्बर 30 2023 ! जल्द ही फेस्टिवल सीजन आने वाला है। फेस्टिवल सीजन के साथ ही आपके एंटरटेनमेंट के लिए भी काफी कुछ नया आने वाला है। दिवाली के खास मौके पर सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज होने वाली है। वहीं, दर्शकों का मनोरंजन डबल करने के लिए ‘खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट साल 2010 में रिलीज किया गया था। अब मेकर्स ने ‘खिचड़ी 2’ का टीजर भी रिलीज कर दिया है। टीजर को देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

दर्शकों को ‘खिचड़ी 2’ का टीजर काफी पसंद आ रहा है। लोग इस टीजर पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मुझे नहीं पता कि मैंने पहली फिल्म कितनी बार देखी है और हर बार यह फिल्म अगले पार्ट के लिए एक्साइटेड कर देती है।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “खिचड़ी के बिना हमारा बचपन अधूरा है।  स्टारर फिल्म ‘खिचड़ी 2’, 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सुप्रिया के साथ-साथ, जमनदास मजेठिया, अनंग देसाई, और राजीव मेहता जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
सोर्स :-“नईदुनिया

Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *