• June 6, 2026 5:58 am

हे राम कैसी परंपरा : बच्चा पैदा होते ही टावर से नीचे फेंकते है लोग

ByPrompt Times

Jul 25, 2024
Share More

अजीबोगरीब पंरपरा : हर माता पिता का सपना होता है की कम से कम उनकी एक संतान हो। जब किसी दंपति को संतान की प्रप्ति होती है तो यह उनके जीवन का सबसे बड़ा पल होता है। घर में संतान पैदा होने के बाद घर में खुशियां आ जाती है। कई धार्मिक कार्य आयोजित किए जाते है। दुनिया में अलग अगल रीति रिवाजों से बच्चों का पालन पोषण किया जाता है।

लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की भारत में एक ऐसी जगह भी है जहां बच्चे के जन्म होने के बाद उसके साथ कुछ ऐसा किया जाता है जिसे सुनकर आप भी कहें हे राम… ये कैसी परंपरा है… जी हां यहां बच्चे के जन्म के बाद टावर से बच्चे को नीचे फैंक दिया जाता है। यह परंपरा भारत के एक शहर में निभाई जाती है। आइए आपको बताते है…

अजीबोगरीब पंरपरा

यह अजीबोगरीब परंपरा महाराष्ट्र के सोलापुर में निभाई जाती है। यहां बच्चा पैदा होने के बाद बच्चे को टावर से फेंक दिया जाता है वही ग्रामीण उसे नीचे पकड़ते है। ग्रामीण इस परंपरा को अनुष्ठान के तौर पर देखते है। उनका मानना है कि इस परंपरा को निभाने से बच्चे को स्वस्थ्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

हिंदू-मुस्लिम निभाते है परंपरा

डरा देने वाली इस परंपरा को हिंदू और मुस्लिम दोनों निभाते है। ये परांपरा किसी एक धर्म से नहीं बंधी हुई है। बताया जाता है कि ये परंपरा को वही निभाते है जिन माता पिता ने गर्भावस्था के लिए बाबा उमर दरगाह पर जाकर प्रार्थना की है। हालांकि सरकार इस परंपरा की कई बार निंदा कर चुकी है। हालांकि इस परंपरा को निभाने के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि बच्चे को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हो।

SOURCE – INH


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *