• April 30, 2024 2:16 pm

बेजोस की सुपर याट के लिए टूटेगा ऐतिहासिक ब्रिज-नीदरलैंड में सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय का पुल तोड़ने का फैसला, लोगों ने किया विरोध

3 फरवरी 2022 | दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की सुपरयाट को रास्ता देने के लिए नीदरलैंड में ऐतिहासिक कोनिंग्सहेवन ब्रिज को तोड़ा जाएगा। रॉटरडैम शहर में स्थित इस ब्रिज को 1878 में बनाया गया था। सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान नाजियों ने बमबारी कर इसे नष्ट कर दिया था, जिसके बाद इसे फिर से बनाया गया। हालांकि, ब्रिज को सिर्फ अस्थाई तौर पर ही तोड़ा जाएगा।

बेजोस की 3 हजार 630 करोड़ रुपए की 40 मीटर ऊंची याट ब्रिज के नीचे से नहीं गुजर पाएगी। इस वजह से स्टील-गर्डेड पुल के बीच के भाग को हटा दिया जाएगा। रॉटरडैम के मेयर ने बताया- यह समुद्र का एकमात्र रास्ता है और इस ब्रिज को हटाने में जो भी खर्च आएगा बेजोस उसके लिए भुगतान भी करेंगे। हालांकि, बहुत से लोग इस ब्रिज के तोड़े जाने का विरोध भी कर रहे हैं।

सेकंड वर्ल्ड वॉर का हिस्सा था ब्रिज

1878 में बनाए गए ऐतिहासिक कोनिंग्सहेवन ब्रिज पर सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान जर्मन सेना ने बमबारी की थी। जिससे इसे काफी नुकसान पहुंचा था।

1878 में बनाए गए ऐतिहासिक कोनिंग्सहेवन ब्रिज पर सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान जर्मन सेना ने बमबारी की थी। जिससे इसे काफी नुकसान पहुंचा था।

इस ब्रिज के सेकंड वर्ल्ड वॉर का हिस्सा होने की वजह से लोगों का इससे भावनात्मक जुड़ाव है। 2017 में इस पुल पर किए गए कंस्ट्रकशन से लोगों में काफी गुस्सा फैल गया था, तब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने वादा किया था कि दोबारा पुल को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

डच मीडिया के मुताबिक, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने कहा है कि बेजोस की नाव को रास्ता देने के लिए जो कंस्ट्रकशन किया जाएगा उससे आर्थिक फायदा तो होगा ही साथ नए रोजगार भी पैदा होगा। याट के गुजरने के बाद पुल को वापस पहले की तरह ही बना दिया जाएगा।

अनोखी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं बेजोस

जेफ बेजोस ने पिछले साल अंतरिक्ष यात्रा की थी। वो अपनी कंपनी ब्लू ओरिजिन की पैसेंजर फ्लाइट में बैठकर 10 मिनट के लिए धरती के बाहर गए थे।

जेफ बेजोस ने पिछले साल अंतरिक्ष यात्रा की थी। वो अपनी कंपनी ब्लू ओरिजिन की पैसेंजर फ्लाइट में बैठकर 10 मिनट के लिए धरती के बाहर गए थे।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान जेफ बेजोस अपनी अनोखी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन की पहली पैसेंजर फ्लाइट से स्पेस की यात्रा भी की थी। उन्होंने करीब 10 मिनट धरती के बाहर स्पेस में बिताए थे। उनके साथ तीन और लोग भी अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे। इसमें उनके भाई मार्क बेजोस भी शामिल थे।

Source;-“दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *