• June 8, 2026 11:47 pm

सैलानियों का मन मोह रहा है गर्म पानी का कुंड, आनेवाले हैं CM नीतीश

Share More

04 जून 2022 | पहाड़ों की गोद में बसा पर्यटक स्थल के रूप में जाना जानेवाले गर्म पानी का कुंड ऋषि कुंड को 75 वां आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जल जीवन हरियाली एवं अमृत सरोवर योजना के तहत लाखों रुपया की लागत से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। निर्माणाधीन कार्य के दौरान ऋषि कुंड को इतनी आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है कि दूरदराज से आने वाले पर्यटकों का मन हो रहा है। ऋषि कुंड की साफ-सफाई के बाद चारों ओर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक जून के पहले वीक में यानी 10 जून के अंदर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर आ रहे हैं, जहां वे मुंगेर में सदर प्रखंड के समीप बना देश का दूसरा एवं बिहार का पहला वानिकी कॉलेज उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही जिले वासियों को दो और सौगात देंगे जिसमें ऋषि कुंड को जहां पर्यटक स्थल के रूप में घोषित करने की बात चल रही है। वही हवेली खड़गपुर स्थित पहाड़ों के गोद में बसा झील का उद्घाटन करेंगे।

सीएम के आगमन को लेकर हवेली खड़गपुर में झील जाने वाले मुख्य पथ में भी मरोमती का कार्य चल रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा अब तक किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन मुंगेर डीएम नवीन कुमार के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में वानिकी कॉलेज, ऋषिकुंड एवं हवेली खड़गपुर में झील का लगातार दौरा कर रहे हैं। ऋषिकुंड में मलमास मेला में एक महीना तक मेला लगता है। इस दौरान देश के कोने कोने से पर्यटक यहां गर्म पानी मे स्नान करने के लिए आते हैं। ऋषिकुंड में पहाड़ों के नीचे से निकलने वाला गर्म पानी काफी अधिक साफ रहता है। स्थानीय चिकित्सकों एवं संत महात्मा के कथनानुसार ऋषिकुंड का पानी पाचन क्रिया के साथ चर्म रोग के लिए राम बाण साबित होता है। ऋषि कुंड की सुंदरता को देख आसपास इलाके के लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’         


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *