• June 6, 2026 1:29 pm

आई.सी.सी. की वन-डे रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंचे रोहित शर्मा

Share More

नई दिल्ली 30 मार्च।  आई.सी.सी. की आज जारी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में कप्तान रोहित शर्मा एक स्थान के सुधार के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल पांचवें और विराट कोहली सातवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम पहले, दक्षिण अफ्रीका के रासी वैन डेर डूसन दूसरे और पाकिस्तान के इमाम उल हक तीसरे स्थान पर हैं।

गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज तीसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड शीर्ष पर और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा तीन स्थान के सुधार के साथ छठे नंबर पर हैं। हार्दिक पंड्या 10 स्थान के सुधार के साथ 76वें पायदान पर पहुंच गये। ऑलराउंडर की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे और राशिद खान तीसरे नंबर पर है। टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले, भारत दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है।

(वी.के. झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *