• June 5, 2026 11:55 am

विश्व युवा वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पहले दिन भारत की  ज्योशना ने जीता कांस्य़ पदक

Share More

नई दिल्ली 30 मार्च।  अल्बानिया में विश्व युवा वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पहले दिन भारत की ज्योशना साबर और धनुष लोगानाथन ने अपने-अपने भार वर्गों में कांस्य़ पदक जीते। लड़कियों के चालीस किलो भार वर्ग में चौदह वर्षीया ज्योशना ने कुल 115 किलो वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के 49 किलो भार वर्ग में सोलह साल के धनुष ने कुल 200 किलो वजन उठाया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने स्नैच वर्ग में रजत पदक भी जीता।

  (वी.के. झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *