• June 6, 2026 1:35 pm

मनी प्लांट लगा रहे हैं तो न करें ये गलतियां, हो सकता है नुकसान

Share More

1 जुलाई 2022 |मनी प्लांट का वास्तु शास्त्र में बड़ा ही महत्व है, ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढती है और धन संपत्ति में इजाफा होता है। बहुत से लोग सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए ऑफिस में अपनी टेबल पर भी मनी प्लांट को लगाकर रखते हैं। लेकिन मनी प्लांट को लगाते समय अक्सर लोग वास्तु के नियम की अनदेखी कर जाते हैं जिससे मनी प्लांट लगाने का ना तो फायदा मिलता है. बल्कि नुकसान भी होता है। आइए जानें मनी प्लांट को लगाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मनी प्लांट लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

– मनी प्लांट को हमेशा सही दिशा में लगाना चाहिए। इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं। कहा जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक नुकसान होता है। साथ ही घर में नकारात्मकता भी बढ़ती है। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। भगवान गणेश ऐसे देवता हैं जो इस दिशा में निवास करते हैं और कल्याण और समृद्धि (मंगल) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

– बता दें की मनी प्लांट तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि पौधे की लताएं जमीन को न छूएं। इसकी लताओं को एक रस्सी के माध्यम से सहायता प्रदान की जानी चाहिए ताकि यह ऊपर की ओर चढ़े। वास्तु के अनुसार, बढ़ती हुई लताएं वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक हैं। मनी प्लांट को देवी लक्ष्मी का एक रूप माना जाता है और यही कारण है कि इसे जमीन को छूने नहीं देना चाहिए।

 वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को सूखने न दें। दरअसल, सूखा मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक है। यह आपके घर की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। इससे बचने के लिए मनी प्लांट को नियमित रूप से पानी देते रहें। अगर पत्ते सूखने लगे तो उन्हें काट कर हटा दें।

– मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर रखें। इस पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है इसलिए इसे घर के अंदर लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को घर के बाहर लगाना शुभ नहीं होता है। यह बाहर के मौसम में आसानी से सूख जाता है और बढ़ता नहीं है। पौधे का रुका हुआ विकास अशुभ होता है। यह आर्थिक तंगी का कारण बनता है।

-वास्तु के अनुसार मनी प्लांट कभी भी दूसरों को नहीं देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह शुक्र ग्रह को क्रोधित करता है। शुक्र समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। ऐसा करने से हानि होती है।

source “नवभारतटाइम्स”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *