• June 4, 2026 8:25 pm

सीमा हैदर पर फिल्म बनानी है तो जाओ पाकिस्तान, डायरेक्टर को भेजी फ्लाइट की टिकट

Share More

अगस्त 11 2023 ! समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक सोम ने सीमा हैदर पर फिल्म बनाने की घोषणा करने वाले डायरेक्टर अमित जानी को पाकिस्तान जाने के लिए फ्लाइट की टिकट कटा कर भेज दी है. अभिषेक सोम का कहना है जो सीमा हैदर गैरकानूनी तरीके से अपने चार बच्चों के साथ हिंदुस्तान आई है, उसकी कहानी पर अगर अमित जानी फिल्म बनाना चाहते हैं तो उसके साथ पाकिस्तान चला जाये, वहीं रह कर वह उस पर फिल्म बनाए. अभिषेक सोम ने आरोप लगाया है कि फिल्म के लिए बीजेपी फंडिंग कर रही है.

मेरठ के रहने वाले अभिषेक सोम समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता हैं. डायरेक्टर अमित जानी भी मेरठ के ही रहने वाले हैं. दोनों की पुरानी दोस्ती रही है. लेकिन अब दोनों की राहें अलग-अलग हैं. सीमा हैदर पर फिल्म बनाने के एलान से अभिषेक सोम अब अमित जानी से खासे खफा हैं. अभिषेक ने अपने दोस्त को पहले तो धमकी दी कि वो सीमा हैदर पर फिल्म न बनाए और अब पाकिस्तान के टिकट करा दिए.

सपा नेता अभिषेक सोम ने 62 हजार रुपए में फ्लाइट के टिकट बुक किए हैं. जानकारी के मुताबिक उन्होंने टिकट बुक करके डायरेक्टर अमित जानी को भेज भी दिए हैं. अभिषेक सोम ने ये भी कहा कि अंजू पहले से ही वहां मौजूद है-अब वह भी वहीं चला जाए. अभिषेक सोम ने अमित जानी पर यह आरोप लगाया कि वह इस तरह की फिल्म बनाकर देश में हिंदू-मुस्लिम में तनाव फैलाना चाहते हैं.

अमित जानी और सीमा हैदर के पाकिस्तान जाने की मुंबई से फ्लाइट बुक की गई है, इसकी तारीख है – 31 दिसंबर. ये टिकट मुंबई से बहरीन और बहरीन से फिर कराची के लिए बुक है. हालांकि दोनों को करीब से जानने वालों का यह भी मानना है कि वे गहरे दोस्त रहे हैं… ऐसे में हो सकता है ये कदम कहीं पब्लिसिटी के लिए न उठाये गये हों!

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *