• June 7, 2026 3:15 am

हवाई यात्रा करने वालों के लिए अहम खबर, एयर-इंडिया की अमृतसर से शुरू हुई यह फ्लाइट

Share More

13 मई 2023 !  पंजाब में हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है अब अमृतसर एयरपोर्ट से एयर इंडिया की मुम्बई के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है, जोकि 20 मई से शुरू होगी। एयर इंडिया ने इस फ्लाइट के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी हैं।

बता दें कि इससे पहले मुम्बई के लिए गो फर्स्ट एयरलाइंस की फ्लाइट शुरू थी, जोकि फरवरी 2023 में बंद कर दी गई थीं, वहीं अब एयर इंडिया अमृतसर एयरपोर्ट से मुम्बई के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रही है,

जिससे जहां एक तरफ राज्य में कारोबार को भी काफी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि कारोबारी अब मीलों की दूरी को चंद घंटों में तय कर सकते हैं। वहीं आम लोगों को भी, जोकि हवाई यात्रा के शौकीन हैं, का भी अब काफी समय बचेगा।

एयर-इंडिया ने इस फ्लाइट को लेकर बुकिंग भी शुरू कर दी है। अमृतसर शहर जोकि पंजाब का एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस भी माना जाता है, इस फ्लाइट के शुरू होने के साथ ही टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *