07 जून 2022 | एपल ने आईफोन के लिए iOS 16 को पेश कर दिया गया है। इसमें आईफोन यूजर्स के लिए iOS 16 में सबसे बड़ा बदलाव लॉक स्क्रीन के लिए देखने को मिला। नए अपडेट के साथ होम स्क्रीन पर वॉलपेपर बदलने से लेकर नोटिफिकेशन को मैनेज करने तक में बदलाव किए गए हैं। आईफोन ने यह अपडेटेड iOS 16 वर्जन एपल के WWDC 2022 इवेंट में पेश किया है। खबर है कि iOS 16 को आईफोन 14 के साथ सितंबर में रिलीज किया जाएगा। ये अपडेट आईफोन 8 के बाद वाले वर्जन में अपडेट होगा।
WWDC 2022 इवेंट में पेश किए iOS 16 के फीचर को लेकर टेक गुरु अभिषेक तैलंग ने बताया कि यह एपल iOS 16 मच अवैटेड रिवैम्प है। iOS 16 के आने से अब कस्टमाइजेशन को लेकर होने वाली शिकायतें कुछ हद तक दूर हो जाएंगी। आईफोन पर यूजर्स लॉक स्क्रीन के साथ ढ़ेरों बदलाव कर सकते हैं, जिससे फोन देखने में अलग तरह का दिखेगा। वहीं फोकस फीचर को लेकर सवाल उठाएं जा रहे थे कि यह वर्क लाइफ बैलेंस पूरी तरह से बिगाड़ देते हैं।
इस बार एपल ने फोकस विजिट ऐप में सुधार किया है। वहीं लॉक स्क्रीन को कस्टमाइजेशन को लेकर उन्होंने जो बदलाव किया है वह भी मच अवेटेड है। साथ ही कार प्ले में किए गए बदलाव इलेक्ट्रिक कारों में यूज गैजेट के हिसाब से बनाए गए हैं। इससे इलेक्ट्रिक कारों में ज्यादा स्मार्ट तरीके से मैनेज करने में आसानी होगी।
एंड्रॉयड के साथ कस्टमाइजेशन वाली ऐप के जरिए प्राइवेसी से खिलवाड़ को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन एपल ने कस्टमाइजेशन फीचर के साथ प्राइवेसी का भी ख्याल रखा है। एंड्रॉयड फोन में बहुत पहले से फॉन्ट और वॉलपेपर को लेकर शुरू से ही कस्टमाइजेशन के फीचर आने लगे थे, लेकिन जो आईफोन यूज करते थे उनके लिए इस तरह की सहूलियत अभी तक नहीं थी।
चलिए अब iOS 16 में क्या नया अपडेट मिलेगा उसके बारे में जानते हैं……
टैक्स्ट मैसेज को रीकॉल और स्नूज कर पाएंगे
एपल अब आईमैसेज को एडिट या रीकॉल करने का फीचर देगा। एपल ने अपने मैसेजिंग ऐप में तीन मेजर फीचर्स को ऐड किया है। अगर मैसेज SMS टैक्स्ट की जगह आईमैसेज है तो यूजर सेंड किए मैसेज को एडिट करने के साथ रीकॉल भी कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स टैक्स्ट को स्नूज भी कर सकते हैं, ताकि उसे बाद में हैंडल किया जा सके।
टीवी शोज, म्यूजिक सुनने या फिटनेस+ को फ्रेंड्स के साथ रिमोटली शेयर प्ले के जरिए यूज किया जा सकता है। मैसेज में डिक्टेशन को भी अपडेट किया गया है। इससे वॉयस और टच के बीच आसानी से मूव किया जा सकता है।
लाइव टैक्स्ट अब वीडियो में भी काम करेगा
लाइव टैक्स्ट को भी अपडेट किया गया है। ये अब वीडियो में भी काम करेगा। इससे वीडियो को पॉज करके उससे टैक्स्ट को कॉपी भी कर पाएंगे। इसके अलावा फोटो से किसी आइटम को लिफ्ट आउट किया जा सकता है। कंपनी इसमें डिजिटल होटल की शेयर करने का भी ऑप्शन दे रही है।
किड्स अकाउंट को मैनेज करने में आसानी होगी
स्पोर्ट्स फैन्स के लिए इस अपडेट में माय स्पोर्ट का ऑप्शन मिलेगा। इससे लाइव स्कोर और स्टैंडिंग देखी जा सकती है। फोटोज में भी अपडेट किया गया है। इससे किड्स के लिए आसानी से अकाउंट को मैनेज किया जा सकता है। पर्सनल सेफ्टी के लिए एक नया टूल सेफ्टी चेक इस अपडेट के साथ दिया जाएगा।
स्मार्ट होम में आपको बदलाव देखने को मिलेगा। इसको नए कैटेगरी, लेआउट के साथ पेश किया जाएगा। कारप्ले के लिए भी अपडेट दिया गया है। कार प्ले का नया वर्जन सभी व्हीकल कंट्रोल को सपोर्ट करेगा। पर्सनलाइज्ड स्पैटियल ऑडियो, क्विक नोट, रैपिड सिक्योरिटी रिस्पॉन्स मैकेनिज्म अपडेट के लिए, मेमोजी कस्टमाइजेशन भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा वॉचOS 9 में भी काफी बदलाव किया जा रहा है।
Source ;- ” दैनिक भास्कर”
